कौशाम्बी, जनवरी 28 -- कोखराज टोल प्लाजा पर सामुदायिक विकास कार्यक्रम 'सर्वांगीण अभियान' के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की प्रेरणा एवं क्यूब रूट्स फाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से कमजोर 25 छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए छात्राओं को स्वयं एवं उनके परिजनों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) प्रयागराज के परियोजना निदेशक एसके सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने छात्राओं व आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.