सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य की वजह से श्यामनाथ क्रॉसिंग 25 जनवरी तक आवागमन के लिए बंद रहेगी। गुरुवार से ही वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा। ऐसे में शहर के लोगों को अगले चार दिनों तक यातायात संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे ने इसकी सूचना जारी की है। जिसके मुताबिक सीतापुर सिटी स्टेशन स्थित श्यामनाथ रेलवे क्रॉसिंग (गेट संख्या 51) पर ट्रैक मरम्मत कार्य किया जाएगा। यह रेलवे फाटक 22 जनवरी गुरुवार की सुबह आठ बजे से 25 जनवरी की शाम छह बजे तक बंद रहेगा। अजय कुमार सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि रेल पटरियों की मरम्मत और तकनीकी कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए क्रॉसिंग को बंद किया गया है। 25 जनवरी तक कार्य चलेगा। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से इमलिया और गोला रोड की ओर जाने वाले वाहन चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.