पौड़ी, दिसम्बर 22 -- समलौंण संस्था द्वारा 25 जनवरी को राठ महाविद्यालय पैठाणी में राठ महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण ने कहा कि कार्यक्रम में पर्यावरण, शिक्षा आदि क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल ने कहा कि राठ महोत्सव की शुरुआत 16जनवरी 2016 से हुई। जिसमें क्षेत्र की पर्यावरण के प्रति काम करने वाली समलौण सेनाएं, महिला मंगल दल आकर मेले में प्रतिभाग करती हैं। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल, कोषाध्यक्ष नत्थीराम नौड़ियाल, रामकृष्ण नौटियाल, विक्रम सिंह कंडवाल, गजेंद्र सिंह रावत, दिनेश ख॑कंरियाल, गीताराम पंत आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.