कटिहार, जनवरी 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 जनवरी(रविवार) को जिले में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी), कटिहार परिसर में अपराह्न 12:30 बजे से जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों का अभिनंदन किया जाएगा, वहीं नव पंजीकृत मतदाताओं को बैज प्रदान कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही सभी उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था और जिम्मेदार मतदान के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले के सभी नागरिकों, नव मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में ससमय उपस्थित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.