25 ग्राम ब्राउन शुगर व डेढ़ किलो गांजा के साथ दो धराए
पाकुड़, जून 17 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरजानी गांव में मंगलवार देर शाम पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर व डेढ़ किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
पुलिस की छापेमारी इसके बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घाघरजानी निवासी कृष्णा साहा के घर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में 25 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कृष्णा साहा को मौके से हिरासत में ले लिया। वहीं मामले में संलिप्त हाथकाठी छिटकापाड़ा निवासी सूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.