25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा
नई दिल्ली, जून 17 -- टोरंटो के किंग सिटी में मंगलवार 16 जून को कनाडा और नीदरलैंड के बीच एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा था। ये मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद रद्द करना पड़ गया। इसके पीछे की वजह थी डेंजरस पिच। ये मुकाबला आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का था, जो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन से जुड़ा है। इस 50-50 ओवर के मैच में सिर्फ 25 गेंदें ही फेंकी गईं और फिर आगे मैच नहीं आयोजित करने का फैसला मैच अधिकारियों को लेना पड़ा। इस मैच में कनाडा के खिलाफ नीदरलैंड्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, नीदरलैंड की पारी के सिर्फ 4.1 ओवर बाद ही मैच रद्द कर दिया गया। उस समय उनका स्कोर 1 विकेट पर 15 रन था। दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डाउड बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। पिच में एक जैसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.