जामताड़ा, जुलाई 16 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के 25 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर की एएनएम ने लोहारंगी, बथानबाड़ी, पुरनानगर, बुधूडीह, मधुसिंहा, पहाड़पुर, आशाडीह, चंदाडीह-लखनपुर, बोरवाटांड़, गोखुला, पोखरिया, नतूनडीह, महतोडीह समेत विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया। शिविर के दौरान लाभुकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर और डीपीटी बूस्टर सहित अन्य नियमित टीके लगाए गए। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया तथा अस्थायी परिवार नियोजन साधन अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया।एएनएम यह भी पढ़...