25 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- प्रयागराज से चित्रकूट के राजापुर तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी और विवादमुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ने चायल तहसील के 25 गांवों में भूमि की खरीद-फरोख्त, बैनामा और स्वामित्व हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में तहसील प्रशासन और उप निबंधक कार्यालय को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम ने बताया कि फोरलेन निर्माण के लिए चयनित गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
इन गांवों में रहेगा प्रतिबंध अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित गांवों में किसी भी प्रकार का भूमि क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकेगा। यह निर्णय मुआवजे से जुड़े संभावित विवादों और अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.