रामपुर, अगस्त 24 -- भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक पंचायत मंगलवार सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की जाएगी। संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में किसानों व कार्यकर्ताओं की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यूनियन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को समय से कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...