जामताड़ा, अप्रैल 7 -- जामताड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगामी 25 अप्रैल 2026 को जामताड़ा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा। इसको लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने अपने प्रकोष्ठ में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में न्यायालय का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अपने-अपने पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें समझौते के माध्यम से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित करें। ताकि लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा संभव हो सके। उन्होने यह भी बताया कि लोक अदालत एक प्रभावी मंच है। जह...