पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। एनआई एक्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 25 अप्रैल को पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। 1 अप्रैल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया था। इसके तहत सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में प्री-लिटिगेशन एवं लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत में सुलझाने पर जोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.