25 को रवि गोपाल का शव रियाद से आएगा सीतापुर
सीतापुर, मार्च 23 -- महमूदाबाद, संवाददाता। ईरान- इजरायल हमले के बीच सऊदी में हुए मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले रवि गोपाल को शव वापस लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सऊदी के रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने शव ले जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। 25 मार्च को सुबह शव रियाद की उड़ान एक्सवाई 333 से लखनऊ पह़ुंचे गा। लखनऊ से शव सीतापुर लाया जाएगा।महमूदाबाद के बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल (26) पुत्र लवनीत बीते वर्ष 18 सितंबर को सऊदी अरब से रियाद शहर मे काम करने गए थे। रवि गोपाल रियाद की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। 18 मार्च को रात रवि काम खत्म करके फैक्ट्री में मौजूद थे। भारतीय समय के अनुसार करीब 9:20 बजे रवि गोपाल ने पत्नी को फोन किया था। इसके बाद 9:53 पर रवि का फोन अचानक कटकर बंद हो गया था। पत्नी रितु के अनुसार पीछे से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.