मैनपुरी, जुलाई 21 -- उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ 25 जुलाई को जनपद में आ रही हैं। वह यहां आकर जागरूकता चौपाल में प्रतिभाग करेंगी। इसके साथ ही जनसुनवाई भी करेंगी। राज्य महिला आयोग द्वारा इस संबंध में डीएम व एसपी को पत्र जारी कर दिया गया है। सदस्य रेनू गौड़ ने बताया कि आयोग द्वारा उन्हें मैनपुरी में जनसुनवाई के लिए कहा गया है। वह 25 जुलाई को आएंगी और जन जागरूकता चौपाल में हिस्सा लेंगी। इसमें सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारियां दी जाएंगी। महिलाओं को उनके उत्थान के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेरठ: 22 जुलाई को राज्य महिला आयोग की होगी जनसुनवाई योजनाओं में किस तरह आवेदन करना है इसके लिए भी उन्हें जानकारी दी जाएगी। बताया कि उसी दिन वह जनसुनवाई भी करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...