मेरठ, अप्रैल 16 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी आगामी 25 अप्रैल को सिवालखास विधानसभा के गांव ईकड़ी में बड़ी जनसभा करेंगे। बुधवार को इस संबंध में पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक की गई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों से जनसभा को भव्य बनाने का आह्वान किया। विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि जनसभा को एतिहासिक बनाने में सब एकजुट होकर काम करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली जनसभा होगी जिसे एतिहासिक बनाया जाएगा। विनय मल्लापुर, संगीता दोहरे, विनय प्रधान, गौरव जिटौली, सुबोध भदौड़ा, रणवीर दहिया, आतिर रिजवी, मतलूब गौड़, ब्रह्मपाल सिंह तोमर, दीपक तोमर, अभिषेक चौधरी, विवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.