गाज़ियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून तक दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। एडीएम प्रशासन ज्योति मोर्य के अनुसार प्रत्येक पाली में करीब 11 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले को छह जोन और 25 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अ...