औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- औरंगाबाद शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित संयुक्त कृषि भवन में मंगलवार को उद्यान विभाग ने प्रशिक्षित किसानों के बीच मशरूम किट का वितरण किया। जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. श्रीकांत ने बताया कि विभाग ने 10 हजार किट वितरण का लक्ष्य तय किया है। पहले दिन प्रशिक्षण प्राप्त 25 किसानों को दो हजार किट दी गईं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया है व ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें कार्यादेश जारी होने के बाद किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी दूरभाष से किसानों को सूचना दे रहे हैं। डॉ. श्रीकांत ने बताया कि मशरूम उत्पादन पर सरकार 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। एक किट की कीमत 75 रुपये है, जिसे किसानों को अनुदानित दर पर 7.50 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा झोपड़ी निर्माण के ...