पाकुड़, जनवरी 21 -- पाकुड़। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर साप्ताहिक हाट एवं हाटपाड़ा स्थित हटिया में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दुकानों एवं ठेलों से प्रतिबंधित 25 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुलRs.6300 का जुर्माना राशि भी वसूला गया। नगर परिषद द्वारा दुकानदारों को चेतावनी के साथ आम नागरिकों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में राजस्व निरीक्षक, कनीय अभियंता एवं विधि सहायक सहित अन्य कर्मी शामिल थे। फोटो संख्या-12- प्लास्टिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.