हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- एआरटीओ की टीम के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की निर्धारित गति से दोगुनी रफ्तार से दौड़ने का मामला सामने आया। पुराने रानीपुर मोड़ स्थित विशाल मेगा मार्ट के निकट एक कोचिंग सेंटर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा ने छात्र-छात्राओं एवं मौके पर मौजूद अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसी दौरान एआरटीओ निखिल शर्मा ने मौके पर मौजूद एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को चलाकर उसकी गति की जांच की। उन्होंने बताया कि स्कूटी करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जबकि कंपनी की ओर से इसकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा से कम निर्धारित की गई है।निर्धारित गति से अधिक रफ्तार मिलने पर एआरटीओ टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। एआरटीओ...