बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर,संवाददाता। यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं परीक्षा केंद्र निर्धारण ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 20 से 25 किलोमीटर दूर छात्राओं के परीक्षा केंद्र बनाए जाने से बच्चों की समय पर केंद्र पहुंचा पाना अभिभावकों के लिए चुनौती पूर्ण है। लिहाजा अभिभावक बच्चों की परीक्षा छुड़ाने तक की चेतावनी कॉलेज प्रबंधन को दे रहे हैं। प्रबंधन भी लगातार डीआईओएस के समक्ष शिकायतें दर्ज करा रहे हैं,लेकिन उच्चाधिकारी परिषद स्तर से केंद्र निर्धारण का हवाला देकर जिम्मेदारी से हाथ खड़ा कर ले हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों के समक्ष इतनी दूरी तय कर परीक्षा देना भी मुश्किल हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिले में इस बार दसवीं के2 0771 व बारहवीं के 14835परीक्षार्थी बोर्ड परीक...