25 कार्टन शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, जून 8 -- गोपालगंज।जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मीरगंज-लाइन बाजार मुख्य सड़क के अमठा गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप से 25 कार्टन देसी शराब के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने मौके से दो तस्करों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार तस्कर सीवान जिले के बड़हरिया थाने के कादिरगंज गांव के अजय प्रसाद व जामो थाने के चंदन छपरा गांव के नवीन कुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन के तरह उत्पाद टीम यूपी के तरफ से आने वाले मीरगंज-लाइन बाजार मुख्य सड़क पर अमठा गांव के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी के तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी। ट्रॉली की बनावट बक्स जैसे होने के चलते उत्पाद टीम ने ट्रैक्टर को रोक दिया। तलाशी के दौरान ट्रैक्टर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.