25 करोड़ से पनकीधाम रेलवे स्टेशन में आधुनिक सेवाएं उपलब्ध
कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली रूट पर जिले के सीमावर्ती ट्रैक पर स्थित पनकीधाम रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित हो चुका है। 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं जैसे 40 फुट चौड़ा फुट ओवरब्रिज और 20 फुट चौड़े रैंप पर दिव्यांग यात्रियों की आवाजाही व्हील चेयर से हो सकेगी। एस्केलेटर की भी सुविधा है। देश या विदेश के यात्री ट्रेन से पनकीधाम स्टेशन पर उतर आराम से पंचमुखी हनुमान मंदिर जाकर दर्शन कर सकते हैं। एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि वर्ष 1981 में स्थापित पनकी धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने तथा शहर के पश्चिमी एवं उपनगरीय क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। यहां पर द्विमंजिला आधुनिक स्टेशन भवन, बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.