नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- कैमरन ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रन पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले चार ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला और आखिरी ओवर तक डटे रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जारी सीजन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अब तक पांच मुकाबले गंवाए हैं और टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर कोलकाता को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपये में कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया था। शुरुआती मैचों में वह बल्ले से फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.