पटना, अगस्त 17 -- बिहार में एक शातिर साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पटना पुलिस ने आम लोगों से की गई साइबर ठगी के 25 करोड़ अपने चालू बैंक खाते में रखने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रभाकर कुमार को गांधी मैदान तथा अमित को राजीवनगर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों रैपिडो चालक है। तीसरा दीपक कुमार रावत बक्सर से पकड़ा गया। वह ससुराल में छिपा था। इनके खाते से 25 करोड़ के लेनदेन का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी किराए पर बैंक खाता देकर ठगी करवाते थे। बदले में इन्हें 50 हजार रुपए मासिक कमीशन दिया जाता था। दीपक लोगों का बैंकों में खाता खुलवाता है। साइबर पुलिस का कहना है कि अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। पटना के अलग-अलग क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक लोगों ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्...