वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। निगतपुर स्टेशन पर समपार संख्या-17 सी पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के तहत गर्डर लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे बनारस-झूंसी पैसेंजर (65129/65130) 25, 26 फरवरी तथा 12 और 13 मार्च को निरस्त रहेगी। वहीं ब्लॉक हट बी-व्यासनगर-काशी के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य होने से 25 फरवरी को सूरत-थावे ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस और अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्गों से चलेंगी। 26 फरवरी को बनारस-आरा मेमू गाड़ी पीडीडीयू जक्शन से चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.