गाजीपुर, फरवरी 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य बच्चों के पोषण स्तर और पूर्व प्राथमिक शिक्षा को आधुनिक संसाधनों के माध्यम से मजबूत करना है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को सीखने और बढ़ने के लिए एक बेहतर वातावरण मिले। इनमें आकर्षक वॉल पेंटिंग, जिसे बाला पेंटिंग के नाम से जाना जाता है, शामिल है। जो बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करेगी। इसके अतिरिक्त, बच्चों के लिए आधुनिक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे खेल-खेल में सीख सकें। प्रत्येक केंद्र पर पोषण वाटिका की स्थापना भी की जाएगी। जिससे बच्चों को ताजे फल और सब्जियां मिल सकें और वे प्रकृति से जुड़ सकें। इन केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भी पोषण और स्वास्थ्य संबंधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.