हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। ई ऑफिस प्रणाली पर लॉगिन न करने के मामले में सीडीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 25 अफसरों सहित 106 कर्मचारियों का फरवरी माह का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। शासन की मंशा है कि पत्रावलियों का ऑफ लाइन मूमेन्ट न हो। पत्रावलियों का व्यवहरण एवं पत्राचार ई ऑफिस के माध्यम से ही किया जाये। अपर मुख्य सचिव ने 15 जुलाई 2025 को पत्रावलियों का व्यवहरण एवं पत्राचार ई ऑफिस के माध्यम से ही किया जाये। मगर शासन के निर्देशों के बाद भी जिले के अधिकारी ओर कर्मचारी शासन के आदेशों को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसे लेकर सीडीओ ने सख्ती बरतना शुरु कर दिया है। अब उन्होंने 106 अधिकारी और कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन रोक दिया है। ये अफसर रहे शामिल डीडी कृषि हंसराज, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अशोक ...