गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, वंदना। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में 25 अप्रैल से अस्मिता खेल इंडिया महिला स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया जाएगा। जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित इस लीग के लिए 20 अप्रैल तक पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए स्कूल, कॉलेज और संबंधित अकादमी या एसोसिएशन लेटर पैड पर खिलाड़ियों के नाम लिखकर यूनिवर्सिटी के रिसेप्शन पर जमा करा सकते हैं। संघ के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण निशुल्क होगा। लीग में हैंडबॉल, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और टीशर्ट प्रदान की जाएगी। अन्य जानकारी के लिए जिला ओलंपिक संघ से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.