चम्पावत, अप्रैल 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक संपादित किया जाएगा। इस चरण में प्रगणकों की ओर से घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी। मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व नागरिकों की सुविधा के लिए 24 अप्रैल तक स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इस सुविधा के अंतर्गत नागरिक पहली बार विशेष रूप से विकसित वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.