25 अप्रैल तक बार एसोसिएशन के चुनाव में ली जाएगी आपत्ति
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- बार एसोसिएशन तहसील पट्टी के चुनाव के लिए वोटर लिस्ट एल्डर कमेटी की ओर से 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। यदि किसी अधिवक्ता का नाम वोटर लिस्ट में न हो तो अपना नाम वह दर्ज करा लें। 25 अप्रैल तक आपत्ति ली जाएगी। 27 अप्रैल को निस्तारण करते हुए चुनाव की अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त जानकारी चेयरमैन एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन पट्टी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.