मधुबनी, अप्रैल 20 -- संदीप कुमार मधुबनी। जिले में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देना है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि मलेरिया प्लाजमोडियम नामक परजीवी से होता है,जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह भी पढ़ें- सिल्ली में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ यह एक तरह का बुखार है, जिसमें ठंड लगना, 103 से 105 डिग्री तक तेज बुखार और बाद में पसीना आकर बुखार उतरन...