देवघर, अगस्त 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा आयोजित बीएड सेमेस्टर 02 परीक्षा 2026, सत्र (2025-27) 18 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक निर्धारित है। इसे लेकर दोनों पलियो में परीक्षा ली जा रही है। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 शनिवार को प्रथम पाली में बीएड सेमेस्टर 02 की परीक्षा लर्निंग एंड टीचिंग (टीसी 201) विषय की ली गई। जिसमें 195 छात्राएं उपस्थित हुई और 4 छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रही। इस बात की जानकारी देते हुए आरडीबीएम कॉलेज देवघर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.प्रकाश चंद्र दास ने कहा कि बीएड सेमेस्टर 2 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: यूजी सेमेस्टर दो व बीएड सेमेस्टर दो की हुई परीक्षा...