25 अगस्त तक बंटेगा राशन
लखनऊ, अगस्त 22 -- जिन राशनकार्ड धारकों ने अभी तक नि:शुल्क राशन प्राप्त नहीं किया है वह अब 25 अगस्त तक राशन ले सकते हैं। राशन वितरण की तारीख बढ़ गई है। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्डधारक सुबह आठ बजे से 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक नि:शुल्क राशन प्राप्त कर सकते हैं। कार्डधारक नि:शुल्क राशन वितरण से संबंधित शिकायत टोल फ्री नम्बर 1967 व 1800-1800-150 पर कर सकते हैं। वितरण के अंतिम दिन भी लाभार्थियों को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के जरिए नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही हर राशन की दुकान पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.