25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ स्कूल 2.0 अभियान
बागपत, अगस्त 12 -- बागपत। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद में 25 अगस्त तक तक मिशन सेफ स्कूल 2.0 अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस एवं आवश्यक मानकों की सघन जांच की जाएगी। विद्यालयी बसों, वैन एवं अन्य वाहनों से विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन को लेकर पूर्व में हुई दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रबंधन, वाहन स्वामियों एवं चालकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान वाहन का पंजीयन, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, आपातकालीन द्वार एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: परसपुर में फिटनेस-परमिट विहीन पांच स्कूली वाहन सीज एआरटीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.