आगरा, जून 24 -- उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के पूर्ण एवं आंशिक निरस्तीकरण की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को तथा गाड़ी संख्या 12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को खातीपुरा-अजमेर के बीच तथा गाड़ी संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से इन ट्रेनों के स्थान पर वैकल्पिक ट्रेनों से यात्रा करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- विकास कार्य के लिए जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...