नई दिल्ली।, अक्टूबर 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इसी दिन किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया है। नवनिर्माण कृषक संगठन ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने और आम लोगों की कीमत पर कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक अक्षय कुमार ने भुवनेश्वर में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विरोध-प्रदर्शन की योजना की घोषणा करते हुए ओडिशा सरकार पर भी असहमति की आवाज दबाने का आरोप लगाया। रायगडा जिले में सिजीमाली खनन विवाद का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जो किसान और आदिवासी समुदाय अपनी जमीन, जंगल, पानी और खनिज संसाधनों को कॉरपोरेट हाथों में सौंपने का विरोध कर रहे हैं उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर लंबे समय तक जेल में रखकर और ...