किशनगंज, मार्च 22 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन जिला शतरंज संघ द्वारा उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर भी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ठाकुरगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 62 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 9 राउंड में आयोजित की जा रही है, जिसके उपरांत अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।...