गोपालगंज, फरवरी 17 -- सिधवलिया। प्रखंड के डॉ. राम मनोहर लोहिया विद्यालय में मंगलवार को समाजसेवी मल्लेश्वरी बाबू की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघव मिश्रा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का प्रसार ही सच्ची श्रद्धांजलि है। बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर संजय साह, रामेश्वर सिंह, अमित कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.