25वीं जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी बरही की स्वस्तिका का शानदार प्रदर्शन
हजारीबाग, जून 22 -- बरही, प्रतिनिधि। सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची में आयोजित झारखंड राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी बरही की स्वस्तिका प्रजापति ने अंडर-9 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ स्वस्तिका ने राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता सुनिश्चित कर ली है। स्वस्तिका की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने स्वस्तिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.