नई दिल्ली, मई 25 -- IPL 2026 लीग स्टेज का अंत हो गया है। 70 मैचों के घमासान के बाद 4 टीमें -डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स- प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहीं। क्वालीफायर-1 आरसीबी वर्सेस जीटी के बीच मंगलवार 26 मई को खेला जाएगा, वहीं एलिमिनेटर में एसआरएच वर्सेस आरआर मैच बुधवार, 27 मई को होगा। दोनों ही मुकाबले धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेले जाने हैं। लीग स्टेज का अंत होने के बाद तरह-तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी जरूर होगी कि लीग स्टेज के 70 मुकाबलों में कुल 25,846 रन बने थे, जिसमें 16,790 रन सिर्फ चौके-छक्कों से आएं। आईए एक नजर उन टीमों पर डालते हैं, जिन्होंने लीग स्टेज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाए। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और ...