अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत संचालित एमआर (मीजल्स-रूबेला) अभियान के दौरान दो दिन में 25,668 बच्चों को मीजल्स-रूबेला की अतिरिक्त खुराक दी गई। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने स्कूल संचालकों से अभियान में शामिल होने की अपील की है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि 2,201 सरकारी, निजी स्कूलों व मदरसों के विद्यार्थियों को अभियान के तहत शामिल किया गया है। कक्षा एक से पांच तक अध्ययनरत पांच से दस वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खसरा-रूबेला की अतिरिक्त खुराक दी जा रही हैं। 1,75,916 बच्चों को अतिरिक्त खुराक देने लक्ष्य निर्धारित किया है। सोमवार को 15512 व मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.