सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। होमगार्डृस भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। जिले में कुल छह परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 4228 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मंगलवार को परीक्षा को सकुलश, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिले में तीन दिन आयोजित होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए कुल छह सेंटर बनाए गए हैं। इसमें इंजीनियरिंग कालेज चुर्क, पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, पीएमश्री बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, आरएसएम इंटर कालेज राबर्ट्सगंज और चद्रगुप्त मौर्य इटर कालेज मधुपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाबत तैयारी की हुई समीक्षा परीक्षा दो पालियों मे...