नई दिल्ली, मार्च 3 -- Adani Energy Solutions share: बीते सोमवार को बाजार में मचे हाहाकार के बीच गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर भी सुस्त नजर आए। हालांकि, शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। दरअसल, ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।शेयर का परफॉर्मेंस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 3.95% टूटकर 971.15 रुपये पर बंद हुए। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 925.40 रुपये से 988.30 रुपये के बीच रहा। जनवरी 2026 में शेयर की कीमत 1,067.30 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार शेयर 24% तक बढ़ सकता है।क्या कहा ब्रोकरेज ने? जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) भारत के परिवहन और वितरण (टीएंडडी) विकास के मजबूत आउटलुक से ल...