बिजनौर, मार्च 17 -- स्योहारा। खंड विकास कार्यालय के तत्वाधान में धामपुर रोड स्थित भाग्यश्री फार्म हाउस में 249 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि धामपुर क्षेत्र के विधायक अशोक राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना के तहत निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है। जिसके अंतर्गत विवाह के सभी आवश्यक समान उपलब्ध कराया जाता है।इस मौके पर 249 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, खंड विकास अधिकारी, डॉ विनीत देवरा तथा ए डी ओ आशीष कुमार सहित भाजपा के अनेक नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...