गोपालगंज, अप्रैल 2 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर थाने के छतरपट्टी छठ घाट, कुचायकोट के भोपतापुर गांव व मीरगंज के एकडेंगा चेकपोस्ट के समीप से 245 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की दो बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर फुलवरिया थाने के कल्पानी गांव के विनोद चौबे व थावे थाने के अमैठी खुर्द गांव के सावन कुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर यूपी से बाइक पर शराब लेकर आ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...