चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। जिले मे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महकमे ने आभा आईडी कार्ड बनाने में तेजी पकड़ी है। इसके लिए 198 सरकारी एवं 47 प्राइवेट अस्पतालो में आभा आईडी कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की गई है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए प्राप्त करने के लिए मरीज अपना आधार कार्ड व उससे लिंक मोबाइल नंबर को साथ लेकर संबंधित अस्पतालों में जाकर आभा आईडी कार्ड बनवा सकते है। सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी ने बताया कि आभा आईडी कार्ड बनने से मरीज की बीमारियों का पिछले रिकार्ड का डाटा सुरक्षित रहेगा। संबंधित मरीज की आभा आईडी में एक क्लिक से ही पिछली सभी बीमारियो की जानकारी मिल सकती है। बताया कि शासन स्तर से 198 सरकारी अस्पतालों में आभा आईडी कार्ड बनाने की सुविधा जिले में दी गई है। जिनमें सीएचसी, पीएचसी, उपकेन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.