नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Nykaa Share: ब्यूटी और फैशन ई-टेलर नायका (Nykaa) की पेरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (FSN E-Commerce Ventures) के शेयर आज सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 7 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई और यह 262 रुपये पर आ गया था। शेयरों में यह तेजी शानदार सितंबर तिमाही के नतीजे के बाद देखी गई है।क्या है डिटेल नायका ने बीते शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही के अपने परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने दूसरी तिमाही के अपने समेकित नेट प्रॉफिट में 243% की वृद्धि दर्ज की, जो Rs.34.43 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह Rs.10.04 करोड़ था। नायका का रेवेन्यू भी वित्तीय वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 25% बढ़कर Rs.2,345.98 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में ...