मोतिहारी, जून 16 -- कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। ढ़ाका प्रखंड के खरूआ चैनपुर, जटवलिया एवं गुरहनवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। खरूआ चैनपुर में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुआ, जिनमें सर्वाधिक 17 भूमि विवाद के मामले थे। वृद्धावस्था पेंशन के दो, शौचालय से संबंधित चार एवं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के चौदह मामलों का तत्काल निपटारा कर दिया गया। जटवलिया पंचायत में भी करीब 50 आवेदन प्राप्त हुआ, जिनमें 30 का निष्पादन कर दिया गया। बचे मामले को सूचीबद्ध किया गया। गुरहनवा पंचायत में भी विभिन्न मामलों के 45 आवेदन शिविर में मिला, जिनमें अधिकतर का समाधान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में आए कई आवेदनों का मौके पर ही हुआ निष्पादन बाकी आवेदनों को क्रमबद्ध तरीक़े से संबंधित विभाग के पास निपटारे के लिए भेज दिया गया। मौके पर प्रभारी सीओ...