हरिद्वार, अप्रैल 19 -- चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण केंद्र पहुंचना जारी है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट रविवार को खुल गए, जिसके बाद प्रशासनिक तौर पर यात्रा भी शुरू हो गई है। यात्रा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। भीलवाड़ा राजस्थान से 104 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था पंजीकरण करवाने केंद्र पहुंचा। दिलीप सिंह राठौर, भगवती लाल कुमावत, किशनलाल शर्मा, भगीरथ गूजर, चमन कंवर, कैलाश कंवर, सीता बेन, सूरज कंवर, रुक्मण बाय, निर्मला कंवर, गीता, देऊ बाई, बाली, सुरेश आदि ने बताया कि 10 दिन का टूर है, जिसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ दर्शन करेंगे। पहली बार दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चारधाम में से 3 में गैर-सनातनियों के लिए अलग-अलग नियम, किस धाम में सबका स्वागत? सभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। जिला पर्य...