मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षकों की निगरानी में परीक्षा हुई। आज शुक्रवार को भी प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद किसी को परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। जो छात्र परीक्षा देने से छूट जाएंगे उनके परीक्षा परिणाम पर असर पड़ेगा। यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा बीते फरवरी माह में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में परीक्षा देने से छूटे परीक्षार्थियों को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक और अंतिम मौका दिया है। इसी के तहत गुरुवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षकों की देखरेख में परीक्षा आयोजित हुई। गृह विज्ञान में दो, भौतिक विज्ञान में 78, रसायन विज्ञान में 70, जीवन विज्ञा...