मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुशहरी। प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन बुधवार को 241 आवेदन पड़े। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि 161 आवेदनों का निबटारा किया गया, इनमें आपूर्ति विभाग के 6, आईसीडीएस के 2, प्रधानमंत्री आवास योजना के 30, लोहिया स्वच्छता अभियान के 28, मनरेगा के 10, सामाजिक सुरक्षा के 55, शिक्षा विभाग के 5, कल्याण विभाग के 1, पंचायती राज के 4, स्वास्थ्य विभाग के 22, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के 5, विद्युत के 10, राजस्व विभाग के 12, जीविका के 4, पशुपालन के 1, हेल्प डेस्क के 42 आवेदन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 241 आवेदनों में 161 का हुआ निबटारा यह भी पढ़ें- सहयोग जन कल्याण शिविर: 117 में से 65 मामलों का हुआ निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...